सोना-चांदी के दाम में मामूली गिरावट, लगातार तीसरे दिन कम हुई कीमतें
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट के सोने की कीमतों में बुधवार के मुकाबले 47 रुपए की मामूली गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमत भी लगभग 200 रुपए कम हो गई है।