भारत में अगले तीन वित्त वर्षों में थर्मल पावर में निवेश दोगुना होकर 2.3 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में अगले तीन वित्त वर्षों में थर्मल पावर उत्पादन क्षमता स्थापित करने के लिए निवेश पिछले तीन वित्त वर्षों की तुलना में दोगुना होकर 2.3 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा। यह जानकारी बुधवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।