सोने की कीमत इस हफ्ते 4,000 रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी 1.95 लाख रुपए के पार
नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सोने की कीमतों में 4,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में करीब 17,000 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।