पहली बार समुद्र के रास्ते अमेरिका पहुंची भारतीय अनार की वाणिज्यिक खेप
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय अनार की पहुंच अब बढ़ चुकी है। दूर-दराज के बाजारों में अनार को पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत पहली बार अनार की एक वाणिज्यिक खेप समुद्र के रास्ते अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंची है।