डॉ. स्वामीनाथन ने भारत को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के अभियान का नेतृत्व किया : पीएम मोदी

IANS | August 7, 2025 11:53 AM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन ने बायो-हैप्पीनेस और जलवायु-अनुकूल फसल किस्मों का विचार प्रस्तुत किया, जो बढ़ते वैश्विक जलवायु परिवर्तन और खाद्य एवं कृषि पर इसके प्रभावों से निपटने के लिए आवश्यक है।

भारत, रूस के साथ एल्युमीनियम, उर्वरक, रेलवे और खनन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएगा

IANS | August 7, 2025 10:57 AM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और रूस ने एल्युमीनियम, उर्वरक, रेलवे और खनन टेक्नोलॉजी में सहयोग को गहरा करने के लिए एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करके अपनी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाया है।

अदाणी पावर 3 अरब डॉलर के निवेश से बिहार में बनाएगी 2,400 मेगावाट का ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट

IANS | August 7, 2025 10:30 AM

अहमदाबाद, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी पावर को गुरुवार को बिहार में 3 अरब डॉलर के निवेश से 2,400 मेगावाट क्षमता का ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट बनाने और संचालित करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) प्राप्त हुआ।

शेयर बाजार अमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला, ऑटो और एनर्जी स्टॉक्स पर दबाव

IANS | August 7, 2025 9:46 AM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 230 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,313 और निफ्टी 73 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,501 पर था।

केंद्र ने 5जी और 6जी टेक्नोलॉजी में आरएंडडी के लिए 304 करोड़ रुपए से अधिक की मंजूरी दी : डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर

IANS | August 6, 2025 6:47 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। संसद में बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड (टीटीडीएफ) योजना के तहत 30 जून तक 304.70 करोड़ रुपए की कुल 110 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

पीली धातु की कीमत 1 लाख के पार, चांदी में 1000 रुपए से ज्यादा की तेजी दर्ज

IANS | August 6, 2025 6:28 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट के सोने की कीमत एक लाख रुपए के पार बनी रही। वहीं, चांदी की कीमत में 1000 रुपए से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

भारतीय हैंडलूम उत्पाद का कार्बन उत्सर्जन बेहद कम : गिरिराज सिंह

IANS | August 6, 2025 5:59 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि पावरलूम के मुकाबले हैंडलूम 41 प्रतिशत कम उत्सर्जन करता है। क्योंकि पावरलूम यानी बिजली से चलने वाली मशीन हैंडलूम के बुनाई, रंगाई और पैकेजिंग से चार गुना अधिक कार्बन का इस्तेमाल करती है।

वीकली एफएंडओ एक्सपायरी पर रोक लगाने की कोई योजना नहीं : सेबी चेयरमैन

IANS | August 6, 2025 4:57 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बुधवार को उन रिपोर्ट्स को अफवाह करार दिया, जिनमें दावा किया गया था कि नियमाक वीकली एक्सपायरी पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है।

वैश्विक घटनाक्रमों के बीच आरबीआई एमपीसी की अगली बैठक में दरों में कटौती की संभावना : मॉर्गन स्टेनली

IANS | August 6, 2025 4:16 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मॉर्गन स्टेनली ने बुधवार को कहा कि नीतिगत प्रतिक्रिया के संदर्भ में टैरिफ संबंधी घटनाक्रमों से उत्पन्न चुनौतियों के बीच आरबीआई चौथी तिमाही संभवतः अक्टूबर की नीति में एक और दर कटौती की घोषणा कर सकता है।

इंडिया पोस्ट ने एडवांस्ड पोस्टल टेक को किया शुरू, रियल-टाइम ट्रेकिंग से लेकर लेनदेन हुआ तेज

IANS | August 6, 2025 3:41 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इंडिया पोस्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) सिस्टम को लॉन्च कर दिया है। इससे रियल-टाइम ट्रेकिंग से लेकर लेनदेन की रफ्तार में इजाफा हुआ है। यह जानकारी संचार मंत्रालय द्वारा बुधवार को दी गई।