अमेरिकी टैरिफ की नई चिंताओं के बीच लाल निशान में भारतीय शेयर बाजार

IANS | August 8, 2025 9:52 AM

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)।अमेरिकी टैरिफ की नई चिंताओं के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई।

ऑस्ट्रेलिया में कोयला परियोजना को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने हमें खलनायक की तरह किया पेश : गौतम अदाणी

IANS | August 7, 2025 9:01 PM

लखनऊ, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया में कारमाइकल कोयला परियोजना को लेकर समूह द्वारा झेली गई वैश्विक आलोचना और समन्वित प्रतिरोध के बारे में विस्तार से बात की।

कपड़ा क्षेत्र अब देश में दूसरा सबसे बड़ा रोजगार सृजन क्षेत्र बनकर उभरा है : गिरिराज सिंह

IANS | August 7, 2025 6:44 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत के आर्थिक परिदृश्य में कपड़ा क्षेत्र का महत्व बढ़ रहा है और यह क्षेत्र अब देश में दूसरा सबसे बड़ा रोजगार सृजन क्षेत्र बनकर उभरा है।

भारतीय अर्थव्यवस्था घरेलू बाजार पर केंद्रित, ऐसे झटकों से उभरने में सक्षम : अर्थशास्त्री

IANS | August 7, 2025 6:18 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ की घोषणा को लेकर गुरुवार को अर्थशास्त्रियों ने कहा कि देश काफी हद तक घरेलू स्तर पर संचालित अर्थव्यवस्था है। हमने अतीत में कई तूफानों का सामना किया है। इसलिए हमें विश्वास है कि इससे कुछ नुकसान होंगे, लेकिन हम इस झटके को आत्मविश्वास से झेलने में सक्षम होंगे।

कुशल खरीद और सप्लाई चेन सिस्टम भारत की आर्थिक महत्वाकांक्षाओं के केंद्र में : आनंद मिमानी

IANS | August 7, 2025 6:00 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। एसोचैम में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग काउंसिल के सह-अध्यक्ष और ग्रीनलाइन मोबिलिटी सॉल्यूशन के सीईओ आनंद मिमानी ने गुरुवार को कहा कि कुशल खरीद और सप्लाई चेन सिस्टम भारत की आर्थिक महत्वाकांक्षाओं के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण के साथ तालमेल बिठाते हुए, अब समय आ गया है कि सप्लाई नेटवर्क को उद्योगों में मजबूती, इनोवेशन और समान पहुंच के प्रवर्तक के रूप में दोबारा इमेजिन किया जाए।

पिछले 5 वर्षों में भारत के एयरपोर्ट्स में हुआ 96,000 करोड़ रुपए का निवेश : मुरलीधर मोहोल

IANS | August 7, 2025 4:59 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) ने हवाई यातायात में वृद्धि के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए देश में हवाई अड्डों के विकास, अपग्रेड और आधुनिकीकरण पर वित्त वर्ष 2019-20 से वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 96,000 करोड़ रुपए से अधिक का पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) किया है। यह जानकारी सरकार ने गुरुवार को संसद को दी।

रियलमी पी सीरीज : पीढ़ी दर पीढ़ी बनाई जा रही एक विरासत

IANS | August 7, 2025 4:35 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ऐसे बाजार जहां उपभोक्ता वास्तविक मूल्य की तलाश में हैं, स्मार्टफोन ब्रांडों के लिए अब लंबी-चौड़ी स्पेसिफिकेशन शीट और भारी-भरकम मार्केटिंग हथकंडे वाले डिवाइस लॉन्च करना ही काफी नहीं रह गया है।

ट्रंप टैरिफ बेअसर, भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद

IANS | August 7, 2025 4:04 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 79.27 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,623.26 और निफ्टी 21.95 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,596.15 पर बंद हुआ।

घर में बनी थाली की कीमत में इस वर्ष जुलाई में 14 प्रतिशत की गिरावट हुई दर्ज

IANS | August 7, 2025 3:50 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। क्रिसिल के फूड प्लेट कॉस्ट मंथली इंडीकेटर के अनुसार, कमोडिटी की कीमतों में नरमी के बीच, इस वर्ष जुलाई में घर में बनी शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमत पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में क्रमशः 14 प्रतिशत और 13 प्रतिशत कम हुई।

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात पहली तिमाही में 47 प्रतिशत बढ़ा, वित्त वर्ष 2026 में 46-50 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

IANS | August 7, 2025 3:30 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। इंडस्ट्री डेटा से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारी वृद्धि देखी गई, जिसमें मोबाइल फोन निर्यात में मजबूत प्रदर्शन के कारण सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई।