नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की घोषणा के बाद तैयारी तेज, अंतिम चरण में काम
ग्रेटर नोएडा, 18 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का उद्घाटन नजदीक है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने हिंडन एयरपोर्ट पर आयोजित यात्री सेवा दिवस कार्यक्रम में घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को इस एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे।