सोना-चांदी सस्ते में खरीदने का मौका; कीमतें करीब 8,000 रुपए तक घटीं

IANS | April 9, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: करीब 1,200 रुपए और 8,000 रुपए कम हो गया है।

टीसीएस का चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़ा; 31 रुपए डिविडेंड की घोषणा

IANS | April 9, 2026 5:14 PM

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 के चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा की। इस दौरान कंपनी ने बताया कि उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बनाया रिकॉर्ड, वित्त वर्ष 2026 में की 19,363 यूनिट्स की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री

IANS | April 9, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने गुरुवार को बताया कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 19,363 यूनिट्स की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वित्त वर्ष के 18,928 यूनिट्स के मुकाबले 2.29 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि के पीछे टॉप-एंड और कोर लग्जरी सेगमेंट की मजबूत मांग रही।

भारत हर वैश्विक संकट से और भी मजबूत होकर उभरा है: शक्तिकांत दास

IANS | April 9, 2026 4:24 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने वैश्विक संकटों के दौरान लगातार मजबूत लचीलापन (रेजिलिएंस) दिखाया है और सिर्फ उनसे उबरने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर बार खुद को और मजबूत बनाकर उभरा है। यह बात प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कही।

भारत के ई-रिटेल सेक्टर का आकार करीब 65 अरब डॉलर हुआ, 2030 तक सालाना 20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद

IANS | April 9, 2026 4:21 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के ऑनलाइन रिटेल मार्केट का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (जीएमवी) 2025 में बढ़कर 65-66 अरब डॉलर पर पहुंच गया है और यह सालाना आधार पर करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 2030 तक 170-180 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

पांच सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का

IANS | April 9, 2026 4:10 PM

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। लगातार पांच सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,631.65 और निफ्टी 222.25 अंक या 0.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,775.10 पर था।

वर्ल्ड बैंक ने बांग्लादेश में महंगाई बढ़ने और सीमित राजकोषीय संसाधनों की दी चेतावनी

IANS | April 9, 2026 4:04 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड बैंक की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य पूर्व में लंबे समय तक चलने वाला संघर्ष बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इससे महंगाई बढ़ सकती है, चालू खाता घाटा (करेंट अकाउंट डेफिसिट-सीएडी) बढ़ सकता है, निर्यात कमजोर पड़ सकता है, रेमिटेंस कम हो सकते हैं और ऊर्जा सब्सिडी बढ़ने से सरकार के पास खर्च करने की क्षमता घट सकती है।

यूपी : ‘सीएम युवा’ पहल से आत्मनिर्भर बन रहे युवा, 10 हजार से अधिक इनोवेटिव उद्यम हुए स्थापित

IANS | April 9, 2026 3:53 PM

लखनऊ, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सीएम युवा योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश में इनोवेशन आधारित स्टार्टअप तेजी से उभर रहे हैं, जिससे हजारों युवाओं को न केवल रोजगार मिल रहा है बल्कि वे खुद रोजगार सृजनकर्ता भी बन रहे हैं।

बाजार की पाठशाला: टैक्स-फ्री निवेश से मोटी कमाई का मौका! पीपीएफ से लेकर ईएलएसएस तक ये स्कीम्स हो सकती हैं बेहतरीन विकल्प

IANS | April 9, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आप भी निवेश के ऐसे विकल्प ढूंढ रहे हैं, जहां रिटर्न पर किसी भी तरह का टैक्स न देना पड़े, तो देश में कुछ ऐसे खास स्कीम्स मौजूद हैं, जिनमें निवेश करके आप बिना टैक्स के मोटा पैसा बना सकते हैं। आमतौर पर इक्विटी, गोल्ड, प्रॉपर्टी या अन्य निवेश साधनों पर मैच्योरिटी के समय टैक्स देना पड़ता है, लेकिन कुछ ऐसे विकल्प भी हैं जो ईईई (एक्जेम्प्ट-एक्जेम्प्ट-एक्जेम्प्ट) कैटेगरी में आते हैं। यानी निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी - तीनों ही स्तर पर टैक्स से पूरी छूट मिलती है।

1.1 अरब डॉलर वैल्यूएशन से डिस्ट्रेस सेल तक, जनिए कैसे ढहा शॉपक्लूज का साम्राज्य

IANS | April 9, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कभी देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार शॉपक्लूज का नाम अब उन कुछ चुनिंदा स्टार्टअप्स में शामिल है, जिनके वैल्यूएशन अर्श से फर्श पर आ गए हैं।