पीयूष गोयल ने वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार पर चर्चा की

IANS | April 8, 2026 11:52 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार को और मजबूत करने के लिए कई विश्व नेताओं के साथ सार्थक वर्चुअल बातचीत की।

गिफ्ट सिटी का फंड इकोसिस्टम 60 गुना बढ़कर 32 अरब डॉलर पर पहुंचा, एफएमई की संख्या 25 गुना बढ़ी

IANS | April 8, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) ने बुधवार को कहा कि उसका फंड मैनेजमेंट इकोसिस्टम पूंजी प्रतिबद्धताओं के साथ बीते पांच वर्षों में 60 गुना बढ़कर 32 अरब डॉलर का हो गया है, जो कि मार्च 2020 में 0.5 अरब डॉलर पर था।

केंद्र ने प्रमुख सेक्टर्स को एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाई, प्रतिदिन करीब 1.1 लाख 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर्स की हो रही बिक्री

IANS | April 8, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को ऐलान किया कि कमर्शियल एलपीजी की सीमा को मार्च 2026 से पहले के थोक उपभोग स्तर के 70 प्रतिशत तक बढ़ाने का फायदा अब फार्मा, खाद्य, पॉलिमर, कृषि, पैकेजिंग, पेंट, यूरेनियम, भारी जल, इस्पात, बीज, धातु, सिरेमिक, फाउंड्री, फोर्जिंग, ग्लास और एयरोसोल क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों को भी दिया जाएगा।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता; स्थापित हुआ 1,360 मीट्रिक टन वजनी बीम

IANS | April 8, 2026 7:06 PM

अहमदाबाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने 1,360 मीट्रिक टन वजनी बीम को सफलतापूर्वक स्थापित कर मील का पत्थर हासिल किया। यह जानकारी बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दी गई।

कैबिनेट ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर 41,533 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी

IANS | April 8, 2026 6:21 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को खरीफ सीजन 2026 (01 अप्रैल, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक) के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें निर्धारित करने के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए लागत संशोधन और इक्विटी में निवेश को दी मंजूरी

IANS | April 8, 2026 5:30 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) परियोजना की लागत को 43,129 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपए करने और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा 8,962 करोड़ रुपए के अतिरिक्त इक्विटी निवेश को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय कैबिनेट ने अरुणाचल में 2,920 मेगावाट के दो हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को दी हरी झंडी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

IANS | April 8, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में दो बड़े जलविद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के तहत कुल 40,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे राज्य में बिजली उत्पादन, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

कैबिनेट ने 13,037 करोड़ रुपए के जयपुर मेट्रो फेज-2 को दी मंजूरी

IANS | April 8, 2026 4:58 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 13,037.66 करोड़ रुपए की लागत वाले जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी दी। यह परियोजना प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक फैले 41 किलोमीटर लंबे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में 36 स्टेशनों को शामिल करते हुए एक बड़ा बदलाव लाएगी।

आरबीआई के रेपो रेट फैसले से क्रेडिट ग्रोथ, आर्थिक सुधार और वित्तीय स्थिरता को मिलेगा बढ़ावा: विशेषज्ञ

IANS | April 8, 2026 4:39 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला अर्थव्यवस्था में चल रही रिकवरी को बनाए रखने, क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ावा देने और कर्ज की लागत को स्थिर रखने में मदद करेगा। अर्थशास्त्रियों और बैंकरों ने बुधवार को यह बात कही।

युद्ध विराम के बाद शेयर बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, मार्केट कैप करीब 17 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

IANS | April 8, 2026 4:10 PM

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में दमदार तेजी देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 2,946.32 अंक या 3.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,563.90 और निफ्टी 873.70 अंक या 3.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,997.35 पर था।