आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन में मिलेगी मदद

IANS | May 15, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के शोधकर्ताओं ने शुक्रवार को भारत के लिए एक ओपन-एक्सेस हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु प्रोजेक्शन डेटासेट विकसित और जारी किया। 'इंड्रा-सीएमआईपी6' नाम का यह डेटा सेट भारत में क्षेत्रीय जलवायु अनुकूलन, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

पीएम मोदी की यात्रा से भारत-यूएई संबंधों को मिला बढ़ावा, 5 अरब डॉलर के निवेश के साथ हुए कई समझौते

IANS | May 15, 2026 2:45 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान शुक्रवार को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कई समझौते हुए। इसमें द्विपक्षीय रणनीतिक रक्षा साझेदारी, एलपीजी की आपूर्ति एवं रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व और भारत के आरबीएल बैंक, सम्मान कैपिटल और इन्फ्रास्ट्रक्चर में 5 अरब डॉलर का निवेश शामिल है।

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण में निवेश को मिलेगा बढ़ावा: एक्सपर्ट्स

IANS | May 15, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद विशेषज्ञों ने कहा कि ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी से नवीकरणीय ऊर्जा और विविध आपूर्ति शृंखलाओं में निवेश तेज हो सकता है।

भारत को शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता : रिपोर्ट

IANS | May 15, 2026 2:13 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत को तेज शहरीकरण और आर्थिक ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता होगी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

ओपनएआई ने आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैटजीपीटी मोबाइल ऐप में लॉन्च किया 'कोडेक्स' फीचर

IANS | May 15, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। चैटजीपीटी की मूल कंपनी ओपनएआई ने अपने एआई कोडिंग सहायक 'कोडेक्स' को चैटजीपीटी मोबाइल ऐप में शामिल कर दिया है, जिससे डेवलपर्स अब अपने स्मार्टफोन से दूर से ही कोडिंग से जुड़े कामों की निगरानी, प्रबंधन और मंजूरी दे सकेंगे।

केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, श्रीगंगानगर और सीकर के व्यापारियों ने किया स्वागत

IANS | May 15, 2026 11:58 AM

श्रीगंगानगर/सीकर, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए 30 सितंबर 2026 तक चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार के इस कदम का राजस्थान के श्रीगंगानगर और सीकर के चीनी व्यापारियों ने स्वागत किया है।

वैश्विक संकट में भी भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह मजबूत, घबराने जैसी कोई बात नहीं : गौरव वल्लभ (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | May 15, 2026 11:39 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। अर्थशास्त्री और भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील, भारत की अर्थव्यवस्था, विदेशी संकटों, राहुल गांधी के आरोपों और कांग्रेस शासित राज्यों की आर्थिक स्थिति पर न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय कई बड़े भू-राजनीतिक संकटों से गुजर रही है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और देश इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश।

असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए आईटीआर फाइलिंग प्रोसेस शुरू हुआ, इनकम टैक्स ने जारी की एक्सेल यूटिलिटीज

IANS | May 15, 2026 11:16 AM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को कहा कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर वित्त वर्ष 2025-26 (असेसमेंट ईयर 2026-27) के आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म के लिए एक्सेल यूटिलिटीज को जारी कर दिया गया है।

मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धराशाई; दाम 11,700 रुपए तक कम हुए

IANS | May 15, 2026 10:28 AM

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई और दोनों कीमती धातुओं में 11,700 रुपए तक की कमजोरी देखने को मिली।

मिलेजुले वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

IANS | May 15, 2026 9:42 AM

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। मिलेजुले वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 86 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,490 और निफ्टी 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 23,720 पर था।