डीप टेक स्टार्टअप्स को सरकार की बड़ी राहत, डीएसआईआर मान्यता प्राप्त करने के लिए की छूट की घोषणा
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने डीप टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब ऐसे स्टार्टअप्स को सरकारी मान्यता पाने के लिए तीन साल तक काम करना जरूरी नहीं होगा। यह छूट वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) के औद्योगिक अनुसंधान और विकास प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत दी गई है।