रेलवे काजीपेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अगले 5 वर्षों में 200 इंटरसिटी रेलगाड़ियों का निर्माण करेगा

IANS | May 28, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय रेल की काजीपेट रेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पूरी होने के कगार पर है। इसमें रेलवे अगले 5 वर्षों में 200 इंटरसिटी रेलगाड़ियों का निर्माण करेगा। यह जानकारी रेल मंत्रालय द्वारा गुरुवार को दी गई।

भारत डायनामिक्‍स का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 59.5 प्रतिशत गिरा, आय भी घटी

IANS | May 28, 2026 6:33 PM

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। सरकारी डिफेंस कंपनी भारत डायनामिक्‍स लिमिटेड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 59.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

महाराष्ट्र मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम के चलते देश के शीर्ष इनोवेशन हब के रूप में उभरा : वरिष्ठ अधिकारी

IANS | May 28, 2026 5:52 PM

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र देश के शीर्ष इनोवेशन और एंटरप्राइज हब के रूप में उभर रहा है और इसे 1.5 लाख से अधिक उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप, मजबूत औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी में बढ़ते निवेश और इंटरप्रेन्योरशिप का समर्थन प्राप्त है। यह बयान एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दिया।

एनएचएआई ने मुद्रीकरण के लिए नौ राज्यों के 1692.5 किलोमीटर लंबाई के राजमार्गों का चयन किया

IANS | May 28, 2026 4:29 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान मुद्रीकरण के लिए नौ राज्यों के 1692.5 किलोमीटर लंबाई के राजमार्गों का चयन किया। यह जानकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को दी गई।

भारत का इंजीनियरिंग गुड्स का निर्यात अप्रैल में करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 10.4 अरब डॉलर रहा

IANS | May 28, 2026 3:58 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारत के इंजीनियरिंग गुड्स के निर्यात में वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल में सालाना आधार पर करीब 9 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। यह जानकारी गुरुवार को हुए इंडस्ट्री डेटा में दी गई।

भारत टैक्सी : 35 लाख यूजर्स और 6 लाख से ज्यादा सारथी के साथ बनी सबसे बड़ी मोबिलिटी कोऑपरेटिव

IANS | May 28, 2026 1:45 PM

गांधीनगर, 28 मई (आईएएनएस)। जब हम 'सहकारिता' शब्द सुनते हैं, तो अक्सर हमारे जेहन में अमूल की दूध क्रांति का चित्र उभरता है। लेकिन, आज गुजरात की सड़कों पर एक नई डिजिटल क्रांति दौड़ रही है, जिसका नाम है 'भारत टैक्सी'।

आईबीसी के 10 साल पूरे, वित्त मंत्री ने कहा- देश के फाइनेंशियल सिस्टम को मजबूत करने में मिली मदद

IANS | May 28, 2026 12:58 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। दिवाला एवं शोधन अक्षमता कोड (आईबीसी), 2016 को गुरुवार को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इससे देश के फाइनेंशियल सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिली है और संकटग्रस्त कंपनियों का तेज पुनरुद्धार संभव हो पाया है।

कच्चे तेल में तेजी और वैश्विक अस्थिरता से सोना और चांदी फिसले

IANS | May 28, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई। इसकी वजह अमेरिका की ओर से ईरान पर ताजा हमले के बाद वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ना और कच्चे तेल में फिर से तेजी आना है।

बकरीद के चलते शेयर बाजार बंद, बीएसई और एनएसई पर नहीं होगा कारोबार

IANS | May 28, 2026 9:32 AM

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। बकरीद के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे और इस दौरान दोनों मुख्य एक्सचेंज -नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)- पर कारोबार नहीं होगा।

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 1 जून को दिल्ली आएगा

IANS | May 27, 2026 8:08 PM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए, मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में अमेरिकी टीम 1 से 4 जून 2026 तक भारत का दौरा करेगी। यह जानकारी वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई।