सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 लोभसभा में हुआ पारित

IANS | August 7, 2026 1:27 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 शुक्रवार को लोकसभा में पारित हो गया है। इस विधेयक का उद्देश्य भुगतान में विलंब की समस्या को समाप्त करना और विवाद निपटारे की प्रक्रिया को आसान बनाना है। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि सभी केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को लघु एवं मध्यम उद्यमों से की गई खरीद के सभी बिलों का भुगतान व्यापार प्राप्य छूट प्रणाली के माध्यम से करना अनिवार्य होगा।

भारत का घरेलू आर्थिक आधार मजबूत, एफपीआई निवेश में आएगी तेजी : जेफरीज

IANS | August 7, 2026 12:52 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस) जेफरीज के इक्विटी स्ट्रेटजी के ग्लोबल हेड क्रिस्टोफर वुड ने भारत को लेकर सराकात्मक रुख दोहराते हुए, देश की मजबूत होती आर्थिक बुनियाद, कर्ज वृद्धि में सुधार और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की वापसी का हवाला देते हुए भारत-केंद्रित अपने इक्विटी पोर्टफोलियो में भी बदलाव किए हैं।

एफएसएसएआई ने नियामकीय उल्लंघनों को लेकर पीआईई फूड्स को मोंक फ्रूट स्वीटनर उत्पादों की बिक्री रोकने का दिया निर्देश

IANS | August 7, 2026 12:33 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पीआईई फूड्स को अपने मोंक फ्रूट एक्सट्रैक्ट स्वीटनर और मोंक फ्रूट स्वीटनर ड्रॉप्स की बिक्री तुरंत रोकने का निर्देश जारी किया है। यह कार्रवाई लाइसेंसिंग और खाद्य सुरक्षा नियमों के कई उल्लंघन पाए जाने के बाद की गई।

भारतीय शेयर बाजार के मजबूत स्तंभ के रूप में उभर रहे घरेलू निवेशक, एफपीआई की बिकवाली का कम किया दबाव : सेबी

IANS | August 7, 2026 12:16 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) वित्त वर्ष 26 में एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभरे हैं और इस दौरान उन्होंने 8.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है। इससे पिछले वित्त वर्ष के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की 1.8 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली के शेयर बाजार पर प्रभाव को कम करने में मदद मिली है। यह जानकारी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की वार्षिक रिपोर्ट में दी गई।

सोने और चांदी में उछाल, करीब 1.1 प्रतिशत तक बढ़े दाम

IANS | August 7, 2026 10:42 AM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को उछाल देखने को मिला है और इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 1.1 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

मेक्सिको ने अमेरिका को एवोकाडो निर्यात फिर से शुरू करने के लिए सुरक्षा योजना का किया ऐलान

IANS | August 7, 2026 10:22 AM

मेक्सिको सिटी, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि उनकी सरकार अपराध से प्रभावित मिचोआकन राज्य में सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक योजना पर काम कर रही है। इसका मकसद अमेरिका को एवोकाडो का एक्सपोर्ट फिर से शुरू करना है, जिसे सेफ्टी की वजह से फिर से रोक दिया गया था।

कमजोर वैश्विक संकेतों से गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, फाइनेंशियल स्टॉक्स पर दबाव

IANS | August 7, 2026 9:48 AM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 267 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,686 और निफ्टी 34 अंक या 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,603 पर था।

ब्रिक्स देशों के पास विनिर्माण क्षमता बढ़ाने और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने का सुनहरा अवसर: पीयूष गोयल

IANS | August 6, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) देशों के पास विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता (मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटिटिवनेस) को मजबूत करने, तकनीकी सहयोग को गहरा करने, लचीली सप्लाई चेन विकसित करने और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर है।

'गगनयान' मिशन में बड़ी प्रगति, देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की तैयारी में अहम परीक्षण पूरे: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | August 6, 2026 8:33 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल (एचएलवीएम3) के सभी प्रोपल्शन चरणों और संरचनाओं का विकास तथा ग्राउंड टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।

मेटा के एल्गोरिद्म और कंटेंट मॉडरेशन पर फिर होगी सरकार से बातचीत, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बढ़ी निगरानी

IANS | August 6, 2026 8:17 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार आने वाले दिनों में मेटा के साथ अपनी बातचीत को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। इस दौरान कंपनी के कंटेंट रिकमेंडेशन एल्गोरिद्म और कंटेंट मॉडरेशन प्रणाली के कामकाज पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। भारत सरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही और नियामकीय अनुपालन को लेकर अपनी निगरानी लगातार बढ़ा रही है।