इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

IANS | February 28, 2026 3:45 PM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले किए जाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान शनिवार को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट आई। मध्य पूर्व के कई हिस्सों में हवाई क्षेत्र बंद होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है।

बैंकिंग, टैक्स, यूपीआई समेत 1 मार्च 2026 से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम! आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है सीधा असर

IANS | February 28, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। देश में हर महीने की शुरुआत कई महत्वपूर्ण वित्तीय और नियामकीय बदलाव के साथ होती है। ऐसे में, मार्च 2026 के पहले दिन भी कई बड़े बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की बैंकिंग, टैक्स फाइलिंग, डिजिटल पेमेंट और निवेश गतिविधियों पर पड़ सकता है। ये बदलाव केंद्रीय बजट 2026-27, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), सेबी और अन्य नियामक संस्थाओं के निर्देशों के तहत होने वाले हैं।

एआई नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनमें बदलाव लाएगा: अमेजन सीईओ एंडी जेसी

IANS | February 28, 2026 2:19 PM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अमेजन के सीईओ एंडी जेसी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म होने का डर बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है।

करीब 360 कंपनियां एनएसई और बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म से मेनबोर्ड पर पहुंचीं: रिपोर्ट

IANS | February 28, 2026 2:02 PM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 360 कंपनियां एनएसई और बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म से मुख्य (मेनबोर्ड) स्टॉक एक्सचेंज पर स्थानांतरित (माइग्रेटेड) हो चुकी हैं, जो कि भारत के छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) की बढ़ती परिपक्वता को दर्शाता है।

पेंटागन ने एंथ्रोपिक से दूरी बनाकर अपने गोपनीय नेटवर्क में ओपेनएआई के मॉडल चुने

IANS | February 28, 2026 1:21 PM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) ने अपने क्लासिफाइड नेटवर्क पर ओपेनएआई के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल तैनात करने का फैसला किया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब विभाग ने एआई सुरक्षा और सैन्य उपयोग को लेकर मतभेदों के चलते एंथ्रोपिक से दूरी बना ली है। ओपेनएआई के प्रमुख सैम ऑल्टमैन ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

साप्ताहिक कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.5 प्रतिशत गिरे, वैश्विक तनाव से निवेशकों में बढ़ी सतर्कता

IANS | February 28, 2026 12:44 PM

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते कमजोरी के साथ बंद हुआ।

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में पीएमईजीपी के तहत 35 युवाओं ने शुरू की आंत्रप्रेन्योरशिप ट्रेनिंग, सब्सिडी के साथ मिलेगा लोन

IANS | February 27, 2026 8:57 PM

राजौरी, 27 फरवरी (आईएएनएस)। आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक नया अध्याय जोड़ा है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम में अंतर्देशीय जलमार्ग को बढ़ावा देने के लिए तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया

IANS | February 27, 2026 8:54 PM

डिब्रूगढ़, 27 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को असम के डिब्रूगढ़ में राष्ट्रीय जलमार्ग-2 (ब्रह्मपुत्र नदी) पर तीन प्रमुख अंतर्देशीय जलमार्ग अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "विकास एवं विरासत" के संतुलित दृष्टिकोण पर बल दिया।

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

IANS | February 27, 2026 8:45 PM

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिशाल है और हर अडानियन को भावुक करने वाली है।

भारत का राजकोषीय घाटा जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए रहा

IANS | February 27, 2026 8:03 PM

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारत का राजकोषीय घाटा चालू वर्ष 26 की शुरुआत से जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 63 प्रतिशत है।