रूस की भारत से जमीनी कनेक्टिविटी पर नजर, हिंद महासागर तक रेलवे ट्रैक बनाने की संभावना तलाशना शुरू किया
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। रूस ऐसा रेलवे ट्रैक बनाने की संभावना तलाश रहा है, जो भविष्य में उसे हिंद महासागर तक जमीनी पहुंच प्रदान कर सके और भारत से जोड़ सके। रूस के उप प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने यह जानकारी दी है।