टीसीएस का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 55 प्रतिशत गिरा, कई मिडकैप आईटी स्टॉक्स 60 प्रतिशत से अधिक फिसले

IANS | June 19, 2026 4:03 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। आईटी फर्म एक्सेंचर की ओर से कारोबार को लेकर सर्तक आउटलुक के बाद भारतीय आईटी कंपनियों में शुक्रवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद कई आईटी कंपनियों के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई से 60 प्रतिशत से अधिक फिसल गए हैं।

56 साल के हुए राहुल गांधी, 20 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित

IANS | June 19, 2026 3:58 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को 56 वर्ष के हो गए। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए उनके हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 20.4 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें शेयर बाजार में निवेश, म्यूचुअल फंड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड शामिल हैं।

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, आईटी शेयर में रही बिकवाली

IANS | June 19, 2026 3:56 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 607.08 अंक या 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,802.90 और निफ्टी 154.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,013.10 पर था।

दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह की नजरों से देख रही है, बढ़ रहा वैश्विक निवेश और सहयोग : पीएम मोदी

IANS | June 19, 2026 3:11 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति बढ़ता वैश्विक भरोसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते सहयोग और निवेश के रूप में साफ दिखाई दे रहा है।

रिलायंस के बोर्ड ने जियो के आईपीओ को दी मंजूरी, 27 करोड़ शेयर्स का होगा फ्रेश इश्यू

IANS | June 19, 2026 3:06 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने जियो के आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) को मंजूरी दे दी है और डीआरएचपी ( ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दिन के अंत में जमा किया जाएगा। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की ओर से शुक्रवार को दी गई।

पीएम मोदी ओडिशा में भारत के पहले कमर्शियल-स्केल कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशिला

IANS | June 19, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, आयात कम करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ओडिशा के झारसुगुडा जिले के लखनपुर में 25,016 करोड़ रुपए के कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी साझा की गई है।

एफएसएसएआई ने भ्रामक दावों के लेकर मैरिको, फेरेरो, बीकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को जारी किया नोटिस

IANS | June 19, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने उन फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (एफबीओ) को नोटिस जारी किए हैं, जो अपने प्रोडक्ट को लेकर भ्रामक दावें, ब्रांडिंग और लेबलिंग कर रहे थे। साथ ही, उनके उत्पादों को लेकर ग्राहकों से शिकायतें के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

भारत के ऑफिस मार्केट में आरईआईटी की हिस्सेदारी बढ़कर 2030 तक 30 प्रतिशत पहुंचने की उम्मीद: रिपोर्ट

IANS | June 19, 2026 1:57 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत में रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) ने बीते छह वर्षों में तेजी से विस्तार किया है और ऑफिस आरईआईटी और इंस्ट्रियल एवं वेयरहाउसिंग इनविट की बाजार हिस्सेदारी 2030 तक क्रमश: 30 प्रतिशत और 10 प्रतिशत पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

एनएसई के डीआरएचपी में बड़ा खुलासा, गलती से खाते में पहुंचे 1 करोड़ रुपए से अधिक के शेयरों को लेकर विवाद

IANS | June 19, 2026 12:50 PM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में खुलासा किया है कि उसने एक व्यक्ति के डीमैट खाते में गलती से जमा हुए शेयरों को कथित रूप से अपने पास रखने और बेचने के मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी।

भारत में 65,000 करोड़ रुपए से अधिक की कोयला गैसीकरण परियोजनाओं पर चल रहा काम: सरकार

IANS | June 19, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भारत में 65,000 करोड़ रुपए से अधिक की कोयला गैसीकरण परियोजनाओं पर वर्तमान में काम चल रहा है, जो इस बात का संकेत है कि कोयले को रसायनों, ईंधन और औद्योगिक कच्चे माल में बदलने की सरकार की पहल अब केवल नीतिगत योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर भी तेजी से लागू हो रही है।