85 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ताओं को एआई पर भरोसा, भविष्य को लेकर भी हैं बेहद आशावादी: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारत में 85 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर मजबूत भरोसा जताया है और भविष्य को आकार देने में इसकी भूमिका को लेकर उत्साह दिखाया है। वहीं, 94 प्रतिशत लोगों का मानना है कि तकनीक ने उनके जीवन को पहले से बेहतर बनाया है। यह जानकारी मंगलवार को जारी अश्योरेंट इंक. की एक रिपोर्ट में सामने आई।