वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

IANS | September 4, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यूयॉर्क में वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ कई दौर की बातचीत कीं और उन्हें भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में निवेश के लिए आमंत्रित किया। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार की ओर से दी गई।

आरबीआई के कदमों से वित्त वर्ष 27 में करीब 75 अरब डॉलर रह सकता है भारत का भुगतान संतुलन : बैंक ऑफ बड़ौदा

IANS | September 4, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से उठाए गए कदमों के चलते वित्त वर्ष 27 में भारत का भुगतान संतुलन (बैलेंस ऑफ पेमेंट) अधिशेष 65-75 अरब डॉलर के बीच रह सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली हादसे पर एएआईबी ने जारी की रिपोर्ट, पॉजिटिव ड्रग टेस्ट को बताया 'गंभीर चिंता'

IANS | September 4, 2026 1:26 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। एयर इंडिया की फुकेत से दिल्ली आ रही उड़ान में मुख्य पायलट (पायलट-इन-कमांड) का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आना और ऊंचाई में कमी आना 'गंभीर चिंता' का विषय है। यह जानकारी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

भारत को एफसीएनआर (बी) के पुनर्भुगतान की चिंता करने की आवश्यकता नहीं: नीलकांत मिश्रा, विश्व बैंक

IANS | September 4, 2026 12:44 PM

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। भारत को आने वाले पांच वर्षों में परिपक्व होने वाले विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) या एफसीएनआर (बी) जमा के पुनर्भुगतान को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह उपकरण पूंजी का अपेक्षाकृत सस्ता स्रोत है। यह बयान विश्व बैंक में भारत के लिए कार्यकारी निदेशक नीलकांत मिश्रा ने दिया।

अदाणी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

IANS | September 4, 2026 11:43 AM

अहमदाबाद, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने शुक्रवार को कहा कि वह मुंद्रा में एक समर्पित एम्प्टी कंटेनर यार्ड (ईसीवाई) की शुरुआत कर रहा है, जिसमें एकीकृत वेयरहाउसिंग सुविधा भी होगी। यह केंद्र खाली कंटेनरों के पूरे जीवनचक्र के लिए एंड-टू-एंड सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें भंडारण, रखरखाव, निरीक्षण और निर्यातकों तथा कंटेनर फ्रेट स्टेशनों (सीएफएस) तक निर्बाध आवाजाही शामिल है।

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी, डिफेंस और आईटी में खरीदारी

IANS | September 4, 2026 9:47 AM

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 466 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,619 और निफ्टी 46 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,916 पर था।

एफएसएसएआई ने वाई-वाई नूडल्स बनाने वाली सीजी फूड इंडिया को वेज भुजिया नमकीन का उत्पादन रोकने का दिया आदेश

IANS | September 3, 2026 7:53 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस) भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बाद सीजी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

टेक्नोलॉजी और विश्वास मिलकर एनबीएफसी के अगले चरण की ग्रोथ को निर्धारित करेंगे : आरबीआई डिप्टी गवर्नर

IANS | September 3, 2026 7:07 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एससी मुर्मु ने गुरुवार को कहा कि देश की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (एचएफसी) के पास ग्रोथ करने के काफी सारे अवसर मौजूद हैं, क्योंकि देश तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है, जबकि शहरीकरण और डिजिटलीकरण में भी इजाफा हो रहा है। अगले चरण की ग्रोथ टेक्नोलॉजी और विश्वास से निर्धारित होगी।

इलेक्ट्रिक ट्रकों को प्रमोट करेगी सरकार, तेजी से चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की भी योजना : प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर

IANS | September 3, 2026 6:01 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने गुरुवार को कहा कि हमें जल्द से जल्द ऐसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की तरफ जाना होगा, जो कि भारत में आसानी से उपलब्ध है और इस कड़ी में सरकार इलेक्ट्रिक ट्रकों को प्रमोट करेगी।

'गुजरात सबसे गतिशील राज्यों में से एक', वीजीजीएस 2027 रोड शो में बोले कॉरपोरेट लीडर्स

IANS | September 3, 2026 5:25 PM

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार द्वारा वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) 2027 से पहले देश की आर्थिक राजधानी में आयोजित रोडशो में गुरुवार को शीर्ष कॉरपोरेट लीडर्स ने गुजरात को देश के सबसे गतिशील राज्यों में से एक बताया और राज्य में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने में रुचि व्यक्त की।