सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के फोरेंसिक ऑडिट के लिए 18 और फर्मों को किया पैनल में शामिल
नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सूचीबद्ध कंपनियों के वित्तीय विवरणों के फोरेंसिक ऑडिट के लिए अपने पैनल का विस्तार करते हुए 18 अतिरिक्त फर्मों को शामिल किया है। इनमें अर्न्स्ट एंड यंग (ईएंडवाई) एलएलपी, केपीएमजी एश्योरेंस एंड कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी, जेडएक्स ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी और नांगिया एंड कंपनी एलएलपी शामिल हैं।