सरकार समर्थित इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट फंड ने 128 स्टार्टअप और कंपनियों में जुटाया 1,335.77 करोड़ रुपए का निवेश

IANS | July 29, 2026 5:32 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट फंड (ईडीएफ) ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र से जुड़ी 128 स्टार्टअप और कंपनियों में 1,335.77 करोड़ रुपए का निवेश जुटाने में अहम भूमिका निभाई है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

असम ने भूटान को पूरबी आइसक्रीम की पहली खेप का किया निर्यात, दुग्ध उत्पादकों की बढ़ेगी आय

IANS | July 29, 2026 4:58 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। असम से 5,627 लीटर पूरबी आइसक्रीम का पहली अंतरराष्ट्रीय खेप को भूटान के लिए निर्यात किया गया है। इससे क्षेत्र के लिए मूल्य-संवर्धित डेयरी निर्यात के नए रास्ते खुले हैं। यह जानकारी वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक 5,642 करोड़ रुपए का एबिटडा

IANS | July 29, 2026 4:39 PM

अहमदाबाद, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए। इस दौरान कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक 5,642 करोड़ रुपए का तिमाही एबिटडा दर्ज किया है। इसमें सालाना आधार पर 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स में 889 अंकों की बढ़त तो निफ्टी 50 में 1.1 प्रतिशत की उछाल

IANS | July 29, 2026 4:06 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस बीच, घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में 1.1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बाजार में यह तेजी पिछले दिन की गिरावट के बाद आई है, जिसमें आईटी शेयरों का बड़ा योगदान रहा है।

एयर इंडिया प्लेन के फ्लूज कंट्रोल स्विच में कोई खराबी नहीं मिली, थ्रस्ट कंट्रोल मॉड्यूल की जांच जारी : केंद्र

IANS | July 29, 2026 4:01 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि पिछले वर्ष 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल कंट्रोल स्विच सिस्टम में कोई खराबी नहीं पाई गई है।

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर 28 प्रतिशत घटकर 117 करोड़ रुपए हुआ, राजस्व में भी 2 प्रतिशत की गिरावट

IANS | July 29, 2026 3:28 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। आईटी कंपनी केपीआईटी टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कमजोर वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का समेकित (कंसोलिडेटेड) शुद्ध लाभ, राजस्व और परिचालन मार्जिन तिमाही आधार पर घटे हैं। कंपनी ने इसके लिए अपने कुछ बड़े ग्राहकों पर बने व्यावसायिक दबाव को प्रमुख कारण बताया है।

एलआईसी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 12,207 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक दिया

IANS | July 29, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12,207 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक दिया।

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

IANS | July 29, 2026 2:52 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और अफ्रीका के बीच व्यापार 2001 के 7 अरब डॉलर से करीब 14 गुना बढ़कर 98 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, संचयी निवेश भी 75 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है, जो कि टेलीकॉम, फार्मा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और कृषि पर केंद्रित है। यह जानकारी इंडिया-अफ्रीका एंटरप्रेन्योरशिप फोरम (आईएईएफ) की ओर से संकलित आंकड़ों में दी गई।

रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट

IANS | July 29, 2026 2:47 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने बुधवार को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि टेलीग्राम ने ऐसे कंटेंट को हटाने में विफलता दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस के भीतर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के संचालन के लिए किया जा रहा था।

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

IANS | July 29, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा किए गए हालिया मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश को करीब 60 ट्रिलियन डॉलर मूल्य वाले वैश्विक बाजारों तक पहुंच दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र बनाने, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी।