आलिया ने शेयर किया नया व्लॉग, राहा के जन्म के बाद फिट होने पर खोला राज
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ने मंगलवार को अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के रोमांटिक गाने 'तुम क्या मिले' की शूटिंग पर एक नया व्लॉग जारी किया। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्हें अपनी बेटी राहा के जन्म के बाद अपने किरदार रानी के लिए वापस "शेप" में आना पड़ा।