प्रेरणादायक कहानी है अरशद वारसी-मेहर विज की 'बंदा सिंह चौधरी', हर भारतीय को होना चाहिए रूबरू

IANS | October 24, 2024 10:22 AM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में हैं, जो कि सच्ची कहानियों पर फिल्माई गई हैं। इस लिस्ट में अरशद वारसी की फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' भी है, जो कि 25 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है।

भारतीय फैशन पर बोलीं करीना कपूर खान- एक बेहतरीन दौर चल रहा है

IANS | October 22, 2024 8:23 PM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म जगत की सबसे ज्यादा स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात करें तो उस लिस्ट में करीना कपूर का नाम टॉप पर आता है। 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट-2024' में करीना कपूर खान ने भारतीय परिधान के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। इसके साथ ही 'बेबो' ने कहा कि भारत में फैशन का एक बेहतरीन दौर चल रहा है।

क्यों अपना 'आधार कार्ड' दिखाना नहीं चाहतीं श्रद्धा कपूर?

IANS | October 21, 2024 8:53 PM

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता से उत्साहित है। उन्होंने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने पिता के संघर्ष, फिल्मों के चयन समेत कई विषयों पर बात की।

पीएम मोदी वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैं: प्रसून जोशी

IANS | October 21, 2024 3:43 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के प्रतिष्ठित लेखक-गीतकार प्रसून जोशी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वसुधैव कुटुंबकम की सोच की पूरी दुनिया कायल है। उन्होंने ये बातें आईएएनएस से कही।

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल का सफर शानदार, हर किरदार में फूंकी जान

IANS | October 15, 2024 7:34 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। हेमा मालिनी का जीवन खुली किताब है। पतली दुबली लड़की का तमिल फिल्म से नकारा जाना, हिंदी फिल्मों में आना फिर अपने डांसिंग स्किल से सबको हैरान कर देना कैनवास बहुत बड़ा है। कई एक्ट्रेस सिल्वर स्क्रीन पर आईं और छा गईं लेकिन हेमा जैसी कोई नहीं रही। पर्दे के हर किरदार को खूबसूरती से अपना बना लिया। शोले में धन्नो की बक बक करती बसंती का किरदार मिला तो उसमें रम गईं, ड्रीम गर्ल हो, मीरा बाई हो या फिर स्वामी विवेकानंद की मां दुर्गा हो एक्ट्रेस ने हर भूमिका को शिद्दत से निभाया।

विक्टर बनर्जी को एक किरदार ने दिलाई विदेशों में पहचान, पद्मभूषण एक्टर जिनके नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड

IANS | October 14, 2024 4:16 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। 1984 में एक फिल्म आई ए पैसेज टू इंडिया, डायरेक्टर थे डेविड लीन। इस फिल्म में डॉ अजीज अहमद की भूमिका निभाने वाले शख्स को खूब सराहा गया। वेस्टर्न सिनेमा ने इस कैरेक्टर को गंभीरता से लिया और फिर बाहें फैलाकर स्वागत किया। इस एक्टर का नाम है पार्थो सारथी यानि विक्टर बनर्जी। जो 15 अक्टूबर को 78 साल के हो रहे हैं।

जयंती विशेष: दादामुनी के 76वें जन्मदिन पर हुआ कुछ ऐसा कि मरते दम तक जश्न नहीं मनाया

IANS | October 12, 2024 12:40 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। दादामुनी यानि अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर में हुआ था। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे तो दादा कहलाने लगे। बंगाली में मोनी का अर्थ गहना होता है तो दादामोनी होते-होते फिल्मों के दादा मुनी हो गए। वैसे जन्म के समय नाम कुमुदलाल कुंजीलाल गांगुली था।

आवाज हुई रिजेक्ट, लंबी टांगों ने वायु सेना का ख्वाब तोड़ा फिर यूं बने अमिताभ 'शहंशाह'

IANS | October 10, 2024 6:32 PM

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन की जिंदगी मिसाल है। किसी फिल्म की मानिंद इसमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, ट्रैजेडी और वो सब कुछ है जिसमें तप कर ये मिलेनियम स्टार कुंदन बना। 11 अक्टूबर को बिग बी 82 साल के हो जाएंगे। 54 साल अमिताभ ने इस इंडस्ट्री को दिए हैं, जिसमें कई बार उठे तो गिरे भी।

रेखा की कही अनकही, बोल्ड 'उमराव जान' से राष्ट्रपति तक ने पूछा था सिंदूर क्यों लगाती हो?

IANS | October 9, 2024 1:22 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की उमराव जान 10 अक्टूबर को 70 की हो जाएंगी। भानुरेखा गणेशन एक हैं लेकिन इनकी जिंदगी से जुड़े रहस्य और किस्से अनेक। साउथ स्टार शिवाजी गणेशन और पुष्पावल्ली की ये बेटी मांग में सिंदूर भरे अक्सर दिख जाती हैं। जब सोशल मीडिया का दौर नहीं था, फिल्मी पत्रिकाएं एकमात्र सहारा थीं। आम घरों में इन्हें रखने का रिवाज भी नहीं था। कई तरह की जिज्ञासा लोगों के दिलों में होती थी। ऐसी ही राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी को हुई और उन्होंने पूछ भी लिया। जानते हैं मौका क्या था?

बर्थडे स्पेशल : खूबसूरती की मलिका हैं रकुल प्रीत सिंह, फैंस के दिलों पर करती हैं राज 

IANS | October 9, 2024 12:22 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। साल 2013 में बनी फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली रकुल प्रीत सिंह को भला कौन नहीं जानता, ये एक्ट्रेस अपने फैंस के दिलों पर राज करती है। अपनी कमाल की अदाकारी, एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से रकुल काफी फेमस हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने निर्माता और एक्टर जैकी भगनानी से शादी की है। वो करीब 10 साल से हिंदी और साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं और 10 अक्टूबर को अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी।