‘पंचायत 4’ की रिलीज डेट आई सामने, लौट रही फुलेरा गांव की मंडली
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' ने रिलीज के 5 साल पूरे कर लिए हैं। इसी बीच प्राइम वीडियो ने कॉमेडी-ड्रामा के बहुप्रतीक्षित सीजन 4 की घोषणा की है। एक बार फिर से फुलेरा गांव के सचिव जी अपनी मंडली के साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने के लिए तैयार हैं।