भाजपा को सत्ता में लाओ, हम सिंडिकेट चलाने वालों को उल्टा लटका देंगे: अमित शाह

IANS | April 11, 2026 3:24 PM

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में अवैध रूप से रहने वालों को अगर कोई हटा सकता है, तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है।

बंगाल चुनाव : हेलीपैड पर उमड़ी भारी भीड़, पीएम बोले- यह अद्भुत दृश्य

IANS | April 11, 2026 1:19 PM

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर वहां के लोगों के उत्साह की झलक दिखाई। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बंगाल में लोगों का जोश चरम पर है।

‘बाबरी बनाने वालों के साथ गठबंधन से बेहतर 20 साल विपक्ष में बैठना पसंद’, हुमायूं कबीर विवाद पर अमित शाह की दो टूक

IANS | April 10, 2026 3:54 PM

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को छोड़ने वाले हुमायूं कबीर से जुड़े स्टिंग विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी कीमत पर बाबरी मस्जिद बनाने वालों से गठबंधन नहीं करेगी।

पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा के 'भरोसा पत्र' में 15 बड़े वादे, यूसीसी, महिलाओं को 3 हजार और युवाओं को रोजगार

IANS | April 10, 2026 3:27 PM

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को अपने घोषणापत्र में 15 बड़े वादे किए हैं, जिनके जरिए पार्टी ने सुरक्षा, रोजगार, महिलाओं और किसानों समेत हर वर्ग को केंद्र में रखने की कोशिश की है। पार्टी ने घोषणापत्र को 'भरोसा पत्र' कहा है।

पश्चिम बंगाल चुनाव : अमित शाह ने भाजपा का 'भरोसा पत्र' किया जारी, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

IANS | April 10, 2026 1:34 PM

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने 'भरोसा पत्र' नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में इस संकल्प पत्र का अनावरण किया।

असम, केरल और पुडुचेरी में 50 वर्षों में मतदान का नया रिकॉर्ड, वैश्विक लोकतंत्र की नई मिसाल

IANS | April 9, 2026 9:44 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों में असम, केरल और पुडुचेरी ने मतदान प्रतिशत के मामले में नई मिसाल कायम की है।

विधानसभा चुनाव : असम, केरल और पुडुचेरी में भारी मतदान, दो राज्यों में रिकॉर्ड वोटिंग

IANS | April 9, 2026 9:07 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। असम, केरल और पुडुचेरी की विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो कुछ मामूली घटनाओं को छोड़कर कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा।

भाजपा सरकार में 'सबका साथ, सबका विकास' और जिन्होंने बंगाल को लूटा 'उनका हिसाब' होगा : पीएम मोदी

IANS | April 9, 2026 6:00 PM

बीरभूम, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के बीरभूम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बीरभूम की धरती को ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और प्रेरणा से भरी बताया।

टीएमसी के पापों का घड़ा अब भर चुका, 4 मई के बाद बंगाल विकास के नए युग में प्रवेश करेगा : पीएम मोदी

IANS | April 9, 2026 3:19 PM

आसनसोल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया के बाद आसनसोल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह पश्चिम बर्धमान की जनता का ये प्यार, इतना बड़ा जनसैलाब, ये उत्साह, ये जोश, ये माहौल बता रहा है कि बंगाल में परिवर्तन की ताजा हवा चल रही है।

बारामती उपचुनाव : सुनेत्रा पवार की निर्विरोध जीत 'तय', कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लेने का किया ऐलान

IANS | April 9, 2026 3:03 PM

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घोषणा की है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार वापस लेगी। पार्टी ने पहले इस सीट से आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था, जो उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ मैदान में थे।