अनुराग बत्रा ने ऑक्सफोर्ड में दुनिया से कहा, 'अब कॉफी नहीं, चाय की महक लेने का वक्त आ गया है'
राष्ट्रीयJune 23, 2025 2:50 PM

अनुराग बत्रा ने ऑक्सफोर्ड में दुनिया से कहा, 'अब कॉफी नहीं, चाय की महक लेने का वक्त आ गया है'

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड मीडिया ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा एक्सचेंज4मीडिया के संस्थापक अनुराग बत्रा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारत की बदलती ताकत और पहचान को लेकर भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया भारत को एक नए नजरिए से देखे, एक ऐसे देश के रूप में जो आत्मविश्वास से भरा है, जिसकी सांस्कृतिक ताकत और सभ्यतागत नेतृत्व वैश्विक मंच पर नई कहानी लिख रहे हैं।

मध्य प्रदेश : विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना से सैकड़ों लोगों की बदली जिंदगी, लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

June 23, 2025 10:21 PM

विदिशा, 23 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सैकड़ों गरीब परिवारों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आई है। कभी कच्चे मकानों में टपकती छतों और रिसती दीवारों के बीच जिंदगी गुजारने वाले परिवार अब पक्के मकानों में सम्मान और सुकून के साथ रह रहे हैं। इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता ने न केवल इन परिवारों को स्थायी आवास प्रदान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को भी नई ऊंचाई प्रदान की है।

आयुर्वेद : द डबल हेलिक्स ऑफ लाइफ - जो जवाब देने का वादा नहीं करता, बेहतर सवाल भी पूछता है

June 21, 2025 8:32 PM

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। "आयुर्वेद : द डबल हेलिक्स ऑफ लाइफ" न केवल एक पुरानी परंपरा की तरफ जाता है, यह इसे वर्तमान समय के साथ फिर से जोड़ता भी है।

  • जन्मदिन विशेष : फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा, जिनके दमदार किरदार कहते हैं दिल की बात

    June 21, 2025 4:00 PM

    नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा किसी पहचान के मोहताज नहीं। वह खुद में एक ब्रांड हैं। उनकी फिल्में ऐसी हैं, जो दिमाग को कुरेद जाती हैं। आर्टिकल 15, मुल्क, और थप्पड़ समसामयिक मुद्दों को उठाकर समाज को आईना दिखाने का काम करती हैं। उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्मे सिन्हा 22 जून को 60वां जन्मदिन मनाएंगे।

  • फिट इंडिया कल्ट योगाथन में रकुल और जैकी ने लिया हिस्सा, बोले- 'योग शॉर्टकट नहीं, बल्कि जुनून'

    June 21, 2025 10:50 AM

    नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। नई दिल्ली में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित 'फिट इंडिया कल्ट योगाथन' कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर जानी-मानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, अभिनेता- निर्माता जैकी भगनानी और अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक और प्रेरित किया। साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए।

  • जीवन को रंग, लय और भावनाओं से भर देता है म्यूजिक, जानिए क्यों खास है विश्व संगीत दिवस?

    June 20, 2025 12:07 PM

    नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। संगीत में वह जादू है जो न केवल दिलों को जोड़ने का काम करता है बल्कि आत्मा को भी सुकून देता है। यह एक ऐसी अनमोल धरोहर है जो सीमाओं, संस्कृतियों और समय को पार करके हर इंसान के भीतर की भावनाओं को उजागर करता है। चाहे वह रागों की गहराई हो, लोक धुनों की सादगी हो या आधुनिक बीट्स का जोश, संगीत हर रूप में जीवन को रंग, लय और भावनाओं से भर देता है। विश्व संगीत दिवस (21 जून) पर संगीत से जुड़ी कुछ खासियतों के बारे में जानते हैं।

June 23, 2025 8:49 PM

Operation Sindhu : ईरान से लौटे 285 भारतीय

नई दिल्ली – ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारण से भारत लगातार अपने नागरिकों को सफलतापूर्वक ईरान से निकाल रहा है। रविवार की देर रात 285 भारतीयों का एक और जत्था नई दिल्ली पहुंचा। केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों का स्वागत किया। ईरान से सुरक्षित भारत लौटे लोगों के चेहरे पर खुशी दिख रही थी। लोगों ने बताया कि उन्हें कहीं भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि अब तक 1 हजार 7 सौ 13 भारतीय सुरक्षित दिल्ली आ गए हैं। 

हमारी कोशिश, 2036 के ओलंपिक में 36 से ज्यादा मेडल लाए भारत : मीनू बेनीवाल

June 23, 2025 5:05 PM

करनाल, 23 जून (आईएएनस)। 'इंटरनेशनल ओलंपिक डे' के मौके पर सोमवार को करनाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल पहुंचे। मीनू बेनीवाल ने बताया उनकी कोशिश है कि भारत 2036 के ओलंपिक में 36 से भी ज्यादा मेडल लेकर आए।

  • 21 जून : जब वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला वनडे विश्व कप किया था अपने नाम

    June 20, 2025 6:03 PM

    नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1971 का साल बेहद अहम है। इस साल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच मेलबर्न में खेला गया था। वनडे फॉर्मेट पारंपरिक टेस्ट से ज्यादा रोमांचक था। लेकिन, इसके रोमांच की पराकाष्ठा 1975 में दिखी जब पहला विश्व कप खेला गया। ऑस्ट्रेलिया को हराकर वेस्टइंडीज ने पहला विश्व कप जीता था और क्रिकेट की दुनिया में अपना वर्चस्व कायम किया था।

  • भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीत रचा था इतिहास

    June 20, 2025 9:48 AM

    नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। एक दौर था जब भारत में बैडमिंटन को पुरुषों का खेल माना जाता था। लेकिन, इस प्रभुत्व को साइना नेहवाल ने तोड़ा। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ अपना मकाम बनाया बल्कि पूर्व के सारे भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सफलता और लोकप्रियता के मामले में देश के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ियों से काफी आगे निकल गईं।

  • पुण्यतिथि विशेष: एक अनाथ और शरणार्थी के रूप में भारत आए मिल्खा सिंह के 'फ्लाइंग सिख' बनने की कहानी

    June 17, 2025 8:55 AM

    नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। इंसान की परिस्थिति चाहे कितनी भी विषम हो। दृढ़ इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम के दम पर वह किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकता है। यह वाक्य मिल्खा सिंह ने सिर्फ कहे नहीं बल्कि अपनी चरितार्थ भी किया। विभाजन के समय पाकिस्तान से एक शरणार्थी के रूप में भारत आए मिल्खा सिंह ने अभावों के बीच एथलेटिक्स (दौड़) में जो सफलता हासिल की, उसने उन्हें देश का रोल मॉडल बना दिया।