नई दिल्ली – ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारण से भारत लगातार अपने नागरिकों को सफलतापूर्वक ईरान से निकाल रहा है। रविवार की देर रात 285 भारतीयों का एक और जत्था नई दिल्ली पहुंचा। केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों का स्वागत किया। ईरान से सुरक्षित भारत लौटे लोगों के चेहरे पर खुशी दिख रही थी। लोगों ने बताया कि उन्हें कहीं भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि अब तक 1 हजार 7 सौ 13 भारतीय सुरक्षित दिल्ली आ गए हैं।
Operation Sindhu : ईरान से लौटे 285 भारतीय
Updated: June 23, 2025 8:51 PM