वाराणसी के पातालपुरी मठ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जहां 100 से ज़्यादा मुस्लिम श्रद्धालुओं ने महंत बालकदास से गुरु मंत्र लेकर गुरु दीक्षा ली। दीक्षा के बाद श्रद्धालुओं ने गुरु आरती और पूजा में भी हिस्सा लिया। गाजीपुर, मिर्जापुर और वाराणसी से बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में पहुंचे और सनातन परंपरा के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया।
#GuruPurnima #Varanasi #GuruDiksha #PatalpuriMath #MahantBalakdas #ReligiousHarmony #Sanatan #UttarPradesh