पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट्स सहित 162 पदों पर आवेदन जारी, 45 वर्ष वालों के पास मौका

पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट्स सहित 162 पदों पर आवेदन जारी, 45 वर्ष वालों के पास मौका

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ने अधिकतम 3 वर्षों की अवधि के लिए सीनियर रेजिडेंट्स सहित कुल 162 पदों पर रिक्तियों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ की ओर से जारी 162 रिक्तियों में सीनियर रेजिडेंट्स के 122, जूनियर/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के 7, सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के 6, जूनियर डेमोंस्ट्रेटर के 3 और सीनियर मेडिकल ऑफिसर का 1 पद हैं। वहीं, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, संगरूर, पंजाब के विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स के 21 और सीनियर मेडिकल ऑफिसर्स के 2 पद शामिल हैं।

पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ के जिन विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स के 122 पदों पर भर्ती निकली है, उनमें एनेस्थीसिया में 16, एनाटॉमी में 1, बायोकेमिस्ट्री में 1, कम्युनिटी मेडिसिन में 1, डर्मेटोलॉजी में 2, ओरल हेल्थ साइंस सेंटर में कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री और एंडोडोंटिक्स का 1, ओरल हेल्थ साइंस सेंटर में पीरियोडोंटिक्स का 1, फोरेंसिक मेडिसिन में 2, जनरल सर्जरी में 15, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 9, इंटरनल मेडिसिन में 10, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में 1, न्यूक्लियर मेडिसिन में 3, ऑब्सट्रक्टिव और गाइनी में 13, ऑप्थैल्मोलॉजी में 3, ऑर्थोपेडिक्स में 2, पैथोलॉजी में 7, पीडियाट्रिक्स में 5, फिजिकल रिहैबिलिटेशन मेडिसिन में 1, साइकियाट्री में 5, साइकियाट्री (डीडीटीसी) में 3, रेडियो-डायग्नोसिस में 5, रेडियोथेरेपी में 5, रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी में 3, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में 5, नेफ्रोलॉजी में 1 और वायरोलॉजी में 1 पद शामिल है।

जूनियर/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के 16 पदों में एनाटॉमी (सीनियर/जूनियर डेमोंस्ट्रेटर) में 2, बायोकेमिस्ट्री (सीनियर डेमोंस्ट्रेटर) में 1, कम्युनिटी मेडिसिन और एसपीएच में हेल्थ प्रमोशन (सीनियर डेमोंस्ट्रेटर) का 1, कम्युनिटी मेडिसिन और एसपीएच में हेल्थ इकोनॉमिक्स (सीनियर डेमोंस्ट्रेटर) का 1, कम्युनिटी मेडिसिन और एसपीएच में न्यूट्रिशन (सीनियर डेमोंस्ट्रेटर) का 1, कम्युनिटी मेडिसिन और एसपीएच में एपिडेमियोलॉजी (जूनियर डेमोंस्ट्रेटर) का 1, कम्युनिटी मेडिसिन और एसपीएच में हेल्थ प्रमोशन (जूनियर डेमोंस्ट्रेटर) का 1, कम्युनिटी मेडिसिन और एसपीएच में पब्लिक हेल्थ लैब साइंस (जूनियर डेमोंस्ट्रेटर) का 1, सीएसआईसी (सीनियर/जूनियर डेमोंस्ट्रेटर) का 1, एक्सपेरिमेंटल मेडिसिन और बायोटेक्नोलॉजी (सीनियर/जूनियर डेमोंस्ट्रेटर) के 2, न्यूक्लियर मेडिसिन (सीनियर/जूनियर डेमोंस्ट्रेटर) का 1, फार्माकोलॉजी (सीनियर/जूनियर डेमोंस्ट्रेटर) का 1, ट्रांसलेशनल और रीजेनरेटिव मेडिसिन (सीनियर डेमोंस्ट्रेटर) का 1 और वायरोलॉजी (सीनियर डेमोंस्ट्रेटर) का 1 पद शामिल है।

पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, संगरूर, पंजाब के जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स के 21 पदों पर भर्ती निकली है, उनमें एनेस्थीसिया में 3, बायोकेमिस्ट्री में 1, जनरल सर्जरी में 3, इंटरनल मेडिसिन में 2, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में 1, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान) में 2, ओरल हेल्थ साइंस (ओरल मैक्सिलोफेशियल सर्जरी) में 1, ऑर्थोपेडिक्स में 2, पीडियाट्रिक्स (बाल चिकित्सा) में 2, पैथोलॉजी में 2, साइकियाट्री (मनोचिकित्सा) में 1 और रेडियोलॉजी में 1 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद और विभाग के आधार पर संबंधित एमडी/एमएस, एमडीएस, एमबीबीएस, एमएससी, एमए, एमपीएच, एमएचए या पीएचडी होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 13 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। हालांकि, आयु सीमा में छूट के बाद आवेदक की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, विभागीय साक्षात्कार और मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 35,400 से 67,700 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 5 दिसंबर 2026 को चंडीगढ़ (ट्राइसिटी), दिल्ली/एनसीआर, हैदराबाद और कोलकाता शहरों में आयोजित होने की संभावना है, जिसके लिए एडमिट कार्ड 30 नवंबर को जारी किए जा सकते हैं।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 रुपए के साथ लागू होने वाले ट्रांजैक्शन शुल्क और एससी/एसटी के लिए 800 रुपए के साथ लागू होने वाले ट्रांजैक्शन शुल्क तय किया गया है। वहीं, मानक विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी