नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण और मांगलिक कार्यों के शुभारंभ के पावन पर्व देवउठनी (देवोत्थान) एकादशी के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आप सभी को पावन पर्व देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! सृष्टि के पालनहार भगवान श्री विष्णु और माता तुलसी की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण और मांगलिक कार्यों के शुभारंभ के पावन पर्व देवोत्थान एकादशी तथा तुलसी विवाह की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीहरि एवं माता तुलसी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व आरोग्यता का संचार हो तथा सम्पूर्ण जगत का कल्याण हो।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीहरि विष्णु के चार माह की योगनिद्रा से जागृत होने और माता तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम के शुभ विवाह का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे, यही मंगलकामना है।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आप सभी को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता तुलसी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भगवान श्री हरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण और माता तुलसी के पावन विवाह के मंगल अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्री हरि विष्णु एवं माता तुलसी से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा प्रदेश में खुशहाली, सौहार्द और मंगल का वातावरण सदा बना रहे।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण के पावन पर्व देवउठनी (देवोत्थान) एकादशी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का वास हो।"
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आप सभी को भगवान श्री हरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण के पुनीत पर्व देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्री हरि विष्णु एवं मां तुलसी की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए, यही मंगलकामना है।"
--आईएएनएस
एसडी/एएस