इंग्लैंड के खिलाफ हम आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे: हरमनप्रीत
मुंबई, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। रेड-बॉल क्रिकेट में करीब 9 साल बाद वापसी कर रही भारतीय महिला टीम के हौसले बुलंद हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चार दिवसीय एकमात्र टेस्ट मैच में केवल दो दिन की तैयारी के साथ मैदान पर उतर रही भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वे आक्रामक खेल खेलेंगी।