लियोन 40 की उम्र में भी खेलें तो कोई हैरानी नहीं : मार्क
मेलबर्न, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन 40 साल की उम्र में भी टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं। अगर भविष्य में ऐसा होता है तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।