रांची टेस्ट के पहले दिन लंच तक इंग्लैंड 112/5
रांची, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच के पहले दिन लंच तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 112 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। जो रूट 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि, बेन स्टोक्स को रवींद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू किया, इसी के साथ पहला सेशन खत्म हुआ।