टीम इंडिया ने नेट रन रेट में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली,10 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत की शुरुआत हार के साथ हुई लेकिन अब चीजें करवट ले रही हैं। हर पैमाने पर भारतीय पक्ष मजबूत नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड से मिली शर्मनाक हार, पाकिस्तान के खिलाफ संतोषजनक जीत और अब श्रीलंका के खिलाफ बंपर कमबैक से भारतीय महिला टीम अंक तालिका में बेहतर स्थिति में पहुंच गई है।