कृष्णप्पा गौतम और मैनुअल फ्रेडरिक, जिन्होंने संघर्ष के बाद क्रिकेट और हॉकी में बनाई पहचान
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के ऑफ स्पिनर और निचले क्रम के धाकड़ बल्लेबाज कृष्णप्पा गौतम को 'भज्जी' नाम से भी पुकारा जाता है। भज्जी...एक ऐसा नाम जो भारतीय क्रिकेट में हमेशा के लिए हरभजन सिंह ने ले लिया है। हरभजन सिंह कृष्णप्पा गौतम के भी आदर्श रहे हैं। हरभजन सिंह से इस लगाव के चलते ना केवल उन्होंने "भज्जी" नाम पाया बल्कि हरभजन के बॉलिंग एक्शन को भी खूब कॉपी किया था। हरभजन पर गौतम के प्रभाव का यह असर साल 2008 में रंग लाया था।