प्रीमियर लीग: एवर्टन ने न्यूकैसल को 3-0 से रौंदा
लिवरपूल (यूके), 8 दिसंबर (आईएएनएस)। ड्वाइट मैकनील, अब्दुलाये डौकौरे और बेटो के देर से किए गए गोल ने एवर्टन को न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ 3-0 से जीत दिलाई। इस एकतरफा जीत में गुडिसन पार्क में न्यूकैसल यूनाइटेड की रक्षात्मक गलतियों ने फैंस को काफी निराश किया।