सरे ने काउंटी सीज़न के शेष तीन मैचों के लिए बी. साई सुदर्शन के साथ अनुबंध किया
लंदन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब सरे ने इस सीजन के अपने शेष तीन काउंटी चैम्पियनशिप मुकाबलों के लिए शीर्ष क्रम के भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन के साथ अनुबंध किया है।