केआईटीजी 2026 : कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, नौवें स्थान पर रहा मेजबान छत्तीसगढ़
रायपुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 3,800 खिलाड़ियों ने 9 खेलों में हिस्सा लिया। कर्नाटक ने सबसे अधिक 23 गोल्ड मेडल जीते, जबकि ओडिशा ने सर्वाधिक 57 मेडल अपने नाम किए।