यूएस ओपन बैडमिंटन: किदांबी श्रीकांत का टूटा खिताब जीतने का सपना, फाइनल में सु ली-यांग ने हराया
फुलर्टन, 29 जून (आईएएनएस)। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के खिताब का इंतजार और बढ़ गया। यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में श्रीकांत को चीनी ताइपे के सु ली-यांग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।