बेसबॉल: क्रिकेट की बुनियाद से निकला खेल, आखिर क्यों बार-बार ओलंपिक से बाहर कर दिया जाता है?

IANS | December 7, 2025 5:23 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। बेसबॉल दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय खेलों में से एक है। मूलत: अमेरिका का माना जाने वाला यह खेल जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, वेनेजुएला, और कैरेबियन व लैटिन अमेरिका के अन्य देशों में भी लोकप्रिय है। भारत में भी यह खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज: सिर्फ 3 मुकाबलों में 63 छक्के, 5 बल्लेबाजों ने लगाए 6 शतक

IANS | December 6, 2025 11:55 PM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस सीरीज में फैंस को जमकर छक्कों की बरसात देखने को मिली है। दोनों देशों के खिलाड़ियों ने तीन मुकाबलों में कुल 63 छक्के लगाए।

कोहली ने तेंदुलकर को पछाड़ा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीते सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' खिताब

IANS | December 6, 2025 11:22 PM

विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। 'रन मशीन' विराट कोहली ने 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' खिताब जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है। साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 151 की औसत के साथ 302 रन बनाने वाले कोहली को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।

विशाखापत्तनम वनडे: भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, 2-1 से जीती सीरीज

IANS | December 6, 2025 9:05 PM

विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को 9 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित-जायसवाल का तूफान, टूटने से बचा तेंदुलकर-गांगुली का 'महारिकॉर्ड'

IANS | December 6, 2025 8:16 PM

विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 155 रन की साझेदारी की, लेकिन ये जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई।

रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे, लिस्ट में सिर्फ 4 भारतीय

IANS | December 6, 2025 7:42 PM

विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। रोहित शर्मा ने यह मुकाम साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शनिवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मैच में हासिल किया।

बॉथम एशेज: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज, जो एक खिलाड़ी के नाम पर मशहूर हुई

IANS | December 6, 2025 7:15 PM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक 'एशेज' में कई रिकॉर्ड्स बने और टूटे। कुछ ऐसी सीरीज रहीं, जिन्हें आज तक क्रिकेट फैंस भुला नहीं सके हैं। साल 1981 में दोनों देशों के बीच खेली गई सीरीज को 'बॉथम एशेज' के नाम से जाना गया, जिसकी कहानी दिलचस्प है।

केएल राहुल का टोटका काम आया, विश्व कप 2023 सेमीफाइनल के बाद पहली बार टॉस जीता भारत

IANS | December 6, 2025 1:44 PM

विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का नतीजा कुछ घंटे बाद आएगा, लेकिन लगातार 20 मैचों से भारत के टॉस हारने का जो क्रम चला आ रहा था, वो टूट गया। कप्तान केएल राहुल ने आखिरकार टॉस जीत ही लिया।

निर्णायक मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IANS | December 6, 2025 1:18 PM

विशाखापत्तनम, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

233 गेंद पर 58 रन, गेंदबाज केमार रोच ने अपनी बल्लेबाजी से टाली वेस्टइंडीज की हार

IANS | December 6, 2025 12:49 PM

क्राइस्टचर्च, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट में शनिवार पांचवां दिन था। टेस्ट बचाने के लिए संघर्ष कर रही वेस्टइंडीज को शाई होप और विकेटकीपर टेविन इमलेच के रूप में पहले सेशन में ही दो झटके लगे। इन दो विकेटों के बाद वेस्टइंडीज की हार तय लग रही थी, लेकिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे केमार रोच के इरादे बिल्कुल अलग थे। गेंदबाजी के लिए मशहूर रोच ने अपनी यादगार बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज के लिए मैच ड्रा कराने में बड़ी भूमिका निभाई।