सोनम के लाडले 'रुद्रलोक' से पत्रलेखा की लाडली 'पार्वती' तक, जब सितारों ने बच्चों को दिए ईश्वर के नाम
मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इन दिनों अपने बच्चों को ईश्वर, देवी-देवताओं और आध्यात्मिक अर्थ वाले नाम दे रहे हैं। ये नाम न सिर्फ अनोखे और आकर्षक हैं, बल्कि सांस्कृतिक जड़ों, भक्ति और दिव्य शक्ति से जुड़े हुए हैं। सोनम कपूर ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने छोटे बेटे के नामकरण की जानकारी दी।