मैं निर्देशन करती हूं, इसका मतलब यह नहीं कि एक्टिंग नहीं कर सकती: नंदिता दास

IANS | July 18, 2025 1:09 PM

चेन्नई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। नंदिता दास सफल निर्देशक के साथ ही दमदार अभिनेत्री भी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आज भी एक्टिंग करने को लेकर उत्सुक हैं और लोग यह न समझें कि फिल्म निर्देशन करने के कारण वह अभिनय नहीं कर सकतीं।

मैं डेमोक्रेट, लेकिन नेपाल को स्थिरता के लिए राजशाही चाहिए: मनीषा कोइराला

IANS | July 18, 2025 12:48 PM

लंदन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री, सोशल वर्कर और कैंसर से जंग जीत चुकीं मनीषा कोइराला ने लंदन में आयोजित एक खास कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। 'हियर एंड नाउ 365' के ताज 51 बकिंघम गेट के चैंबर्स में आयोजित इवेंट में मनीषा ने ब्रिटिश-भारतीय उद्यमी मनीष तिवारी के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने नेपाल की राजनीति, स्वास्थ्य और अपने जीवन के अनुभवों पर चर्चा की।

अक्षरा सिंह ने राजनीति में शामिल होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जब लड़ूंगी चुनाव, खुद बताऊंगी'

IANS | July 17, 2025 5:15 PM

पटना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अदाकारा अक्षरा सिंह न केवल फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखने के लिए सराही जाती हैं। हाल ही में जब बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हुई, तो सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक डोमेन तक कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या अक्षरा सिंह राजनीति में कदम रखने जा रही हैं?

'रुद्र शक्ति' शिव-पार्वती की कहानी, परंपरा-आधुनिकता दोनों का मेल : अक्षरा सिंह

IANS | July 17, 2025 5:02 PM

पटना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की जब बात होती है तो अक्षरा सिंह का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है। अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरत आवाज से उन्होंने करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'रुद्र शक्ति' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में वह एक्टर विक्रांत सिंह के साथ नजर आएंगी।

राजेश खन्ना का 'आखिरी खत' और चमका भूपिंदर सिंह का सितारा, गिटार थामे 'रात मेहरबां' गा दिल में उतर गया ये कलाकार

IANS | July 17, 2025 4:07 PM

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कैफी आजमी के गंभीर पर सहज बोल और खय्याम के संगीत को जब लरजती खनकती आवाज का साथ मिला तो खूबसूरत सा गाना तैयार हो गया। ये आवाज थी भूपिंदर सिंह की, जो पर्दे पर हाथ में गिटार लेकर क्लब में गाते भी दिखे। उनकी गायकी ने सबका ध्यान खींचा। वो 18 जुलाई 2022 का ही मनहूस दिन था जब यह पुरकशिश आवाज दुनिया से रुखसत हो गई।

मुबारक बेगम : जिन्होंने 115 से अधिक फिल्मों में दी अपनी मधुर आवाज, गरीबी और गुमनामी में छोड़ी दुनिया

IANS | July 17, 2025 3:12 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के लिए 1950 से 1970 का दशक वह दौर था जब लता मंगेश्कर और मोहम्मद रफी की आवाज हर दिल की धड़कन थी। उनके गीत हर जुबान पर चढ़े थे, और उनकी मधुरता हर महफिल की शान थी। लेकिन इस चकाचौंध भरे दौर में एक ऐसी गायिका भी थीं, जिनकी मखमली और भावपूर्ण आवाज ने लाखों दिलों को छुआ, फिर भी वे समय की भीड़ में कहीं पीछे रह गईं। हम बात कर रहे हैं मुबारक बेगम की, जिनकी गायकी का जादू 'कभी तन्हाइयों में यूं, हमारी याद आएगी' जैसे गीतों में आज भी जिंदा है।

पति राघव चड्ढा के लिए 'वोट' मांग रहीं परिणीति चोपड़ा, पूछा-'मूंछें रहें या जाएं?'

IANS | July 17, 2025 2:03 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। परिणीति चोपड़ा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए सभी से एक पोल में हिस्सा लेने को कहा। इस पोल का सवाल था कि क्या उनके पति राघव चड्ढा को अपनी मूंछें रखनी चाहिए या नहीं? इस पोस्ट की अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

'बजरंगी भाईजान' सिर्फ मनोरंजन नहीं, लोगों के जख्म भरने वाली फिल्म भी: कबीर खान

IANS | July 17, 2025 1:41 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निर्देशक कबीर खान ने सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। साथ ही कहा, "बजरंगी सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि वह लोगों के जख्मों को थोड़ा-सा भरता भी है।"

सिंगर कैलाश खेर ने आखिर क्यों कहा, 'हमें पश्चिमी देशों से सीखने की जरूरत है'?

IANS | July 17, 2025 12:25 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगर कैलाश खेर ने संगीत में आए बदलावों, लोक कलाकारों की बढ़ती पहचान और भारतीय संस्कृति के बारे में अपने विचार खुलकर रखे। उन्होंने कहा है कि हमें पश्चिमी देशों से सीखने की जरूरत है।

मिस ब्रिगेंजा 'कुछ कुछ होता है' के मिस्टर मल्होत्रा को जीवनसाथी नहीं चुनेंगी: अनुपम खेर

IANS | July 17, 2025 12:07 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में 'मिस ब्रिगेंजा' और 'मिस्टर मल्होत्रा' के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि, 1998 की इस फिल्म में कॉलेज प्रिंसिपल की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को लगता है कि अर्चना पूरन सिंह द्वारा अभिनीत स्टाइलिश अंग्रेजी साहित्य की शिक्षिका वास्तव में उन्हें नहीं चुनेंगी।