आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, बताया 'खेसारी लाल यादव हैं दिल के सबसे करीब'

IANS | July 20, 2025 1:57 PM

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भोजपुरी के टॉप स्टार्स में शुमार खेसारी लाल यादव का लंबे समय से आकांक्षा पुरी के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। इनकी नजदीकियां भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ये चर्चाएं इतनी ज्यादा हैं कि आखिरकार आकांक्षा पुरी को खेसारी संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़नी पड़ी। अफेयर की अफवाहों और चर्चाओं के बीच आखिरकार उन्होंने अपनी बात सामने रखी। जब भी दोनों को साथ देखा जाता, तो फैंस सवाल उठाने लगते हैं कि क्या दोनों का अफेयर चल रहा है?

'आंध्र किंग तालुका' के गाने 'नुव्वुंते चले' पर करोड़ों व्यूज, फैंस बोले– 'यह है असली रोमांस'

IANS | July 20, 2025 1:47 PM

चेन्नई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। प्यार जब शब्दों से निकलकर सुरों में ढलता है, तो वो सीधे दिल को छू जाता है। ऐसा ही जादू बिखेर रहा है डायरेक्टर महेश बाबू पी की आने वाली फिल्म 'आंध्र किंग तालुका' का रोमांटिक गाना 'नुव्वुंते चले'। यह गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में प्यार की मासूमियत, दिल की गहराई और रिश्ते की खूबसूरती को बहुत ही सादगी से दिखाया गया है। गाना राम पोथिनेनी और भाग्यश्री बोरसे पर फिल्माया गया है, जिनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर बेहद प्यारी लग रही है।

मैंने सोचना बंद कर दिया है, खुद को गंभीरता से नहीं लेती: सूरवीन चावला

IANS | July 20, 2025 12:28 PM

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुरवीन चावला इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' के प्रमोशन में जुटी हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि वह किरदार में ढलने और उससे बाहर निकलने के लिए कोई खास 'प्रोसेस' नहीं अपनाती हैं।

संगीता बिजलानी के फार्म हाउस में बड़ी 'चोरी', खिड़कियों पर लिखे मैसेज देख पुलिस हुई दंग

IANS | July 19, 2025 8:30 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के लोनावाला स्थित फार्म हाउस में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला मशहूर हस्ती से जुड़ा है, इसलिए जांच के लिए पुलिस की चार टीम को गठित किया गया है।

'हीरो' कपल जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री फिर साथ आए नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

IANS | July 19, 2025 7:29 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ हाल ही में अपनी फिल्म 'हीरो' की मुख्य अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री के साथ एक इवेंट में नजर आए।

करण वीर मेहरा को मिलेगा 'डॉन 3' में विलेन का रोल! विक्रांत मैसी के बाहर होने के बाद बढ़ी उम्मीदें

IANS | July 19, 2025 6:14 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता और 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा को मशहूर निर्माता कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस के बाहर देखा गया। खबर है कि करण को आने वाली फिल्म 'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका में लेने के लिए विचार किया जा रहा है। यह रोल पहले विक्रांत मैसी निभाने वाले थे, लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद यह मौका करण को मिल सकता है।

गीता दत्त की गायकी में छलकते थे जज्बात, दीवानी थीं लता मंगेशकर

IANS | July 19, 2025 2:15 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। गायकी सिर्फ सुर और ताल का खेल नहीं होती, बल्कि यह दिल से जुड़े एहसास का रूप होती है। जब कोई गायक अपनी आवाज में दिल की सच्ची भावनाएं डालता है, तो उसका गीत सीधे हमारे दिल तक पहुंच जाता है। गीता दत्त ऐसी ही गायिका थीं, जिनकी आवाज में सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि उनके जज्बात भी छलकते थे। उनकी आवाज में एक खास तरह का दर्द, प्यार और खनक होती थी, जो सुनने वाले को अंदर तक छू जाती थी। यही वजह थी कि उस दौर की सबसे बड़ी गायिका लता मंगेशकर भी उनकी गायकी की दीवानी थीं।

संगीता बिजलानी के फार्म हाउस में चोरी, पुलिस ने बताया- 'फोरेंसिक टीम को मिले कुछ अहम सुराग'

IANS | July 19, 2025 1:48 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। पुणे के लोनावाला इलाके में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री संगीता बिजलानी के फार्म हाउस में चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 7 मार्च 2025 से 18 जुलाई 2025 के बीच हुई, जब फार्म हाउस खाली था। संगीता बिजलानी और उनके परिवार के सदस्य उस अवधि में फार्म हाउस पर नहीं थे। मामला तब उजागर हुआ जब 18 जुलाई की सुबह करीब 9.30 बजे संगीता बिजलानी अपने फार्म हाउस पर पहुंचीं और वहां के हालात देखकर दंग रह गईं।

जन्मदिन स्पेशल: ‘लगान’ से लेकर 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' तक, ऐसा रहा ग्रेसी सिंह का सफर

IANS | July 19, 2025 1:16 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने अपनी मासूमियत, सादगी और दिलकश मुस्कान से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई तो वहीं, चर्चित अभिनेता सुदेश बेरी ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक अच्छी फिल्मों में दमदार अभिनय से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हिंदी सिनेमा के ये दोनों स्टार्स 20 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

लंदन ट्रिप के दौरान जेसिका अल्बा ने खाए गोलगप्पे, फोटो की शेयर

IANS | July 19, 2025 12:51 PM

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जेसिका अल्बा ने अपने लंदन ट्रिप के दौरान देसी गोलगप्पों का लुत्फ उठाया। उन्होंने बड़े ही मजे से तीखे-चटपटे गोलगप्पे खाए।