इज़राइली मिसाइलों ने लेबनान को बनाया निशाना : सूत्र
बेरूत, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल की ओर से लेबनान की आरे दागी गईं चार मिसाइलों में से तीन दक्षिणी लेबनान के हवाई क्षेत्र में फट गईं और चौथी क्षेत्र के एक मैदानी इलाके में गिरी।
बेरूत, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल की ओर से लेबनान की आरे दागी गईं चार मिसाइलों में से तीन दक्षिणी लेबनान के हवाई क्षेत्र में फट गईं और चौथी क्षेत्र के एक मैदानी इलाके में गिरी।
वाशिंगटन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने कहा है कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजराइल पर हमला शुरू करने के बाद से 20 या उससे अधिक अमेरिकी ऐसे हैं जिनका फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है।
लखनऊ, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। सेफ सिटी परियोजना के तहत प्रदेश भर की महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने प्रदेश भर में तीन हजार पिंक बूथ और सभी 10417 महिला बीटों को पिंक स्कूटी देने का फैसला किया था।
जेरूसलम, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा के साथ सीमा बाड़ पर 'कमोवेश' पूर्ण नियंत्रण बहाल कर लिया है, जिसे 7 अक्टूबर के अचानक हमले के बाद हमास के आतंकवादियों ने तोड़ दिया था। एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गाजा, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजराइल के 7 अक्टूबर को हमास आतंकवादी समूह के अचानक हुए हमले के जवाब में गाजा पट्टी पर हवाई हमले शुरू करने के बाद से सोमवार वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 493 हो गई, जबकि 2,751 लोग घायल हुए हैं।
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की कि भारत और तंजानिया अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमत हुए हैं।
तेल अवीव, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजा के पास इजरायली समुदायों पर हमास द्वारा किए गए बड़े हमले और इजरायल में दागे गए हजारों रॉकेटों से मरने वालों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। मीडिया ने रविवार को अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
बेरूत, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह ने रविवार सुबह लेबनान सीमा के पास इजरायली सैन्य स्थलों पर मोर्टार दागे। उधर, गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी हमास आतंकवादी समूह के हमले के मद्देनजर दक्षिणी इजरायल में लड़ाई जारी है। इजरायली मीडिया ने ये जानकारी दी।
जेरूसलम, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजराइल रक्षा बल शनिवार की रात से बड़े पैमाने पर बलों के निर्माण में जुटे हुए हैं। वह बड़ी संख्या में आरक्षित सैनिकों को बुला रहे है और युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के हमले में सैकड़ों इजराइली मारे गए हैं, वहीं 1,500 से अधिक घायल हुए हैं। इसके अलावा, दर्जनों लोगों का अपहरण कर लिया गया।
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव, रिजल्ट का डर, पढ़ाई का दबाव, रैगिंग जैसी कई घटनाओं के कारण छात्र आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की एक्सीडेंटल डेट्स एंड सुसाइड इन इंडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में भारत में 13,000 से ज्यादा छात्रों ने अपनी जान गंवाई है। यानी औसतन प्रति दिन 35 से ज्यादा छात्रों मौत हुई है। छात्रों में आत्महत्या के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने ‘उम्मीद’ नामक नई पहल की है।