भारत पहुंच रहा है वायु सेना का पहला 'सी-295' ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। यूरोपियन कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस से भारतीय वायु सेना को अपना पहला सी-295 ट्रांसपोर्ट विमान मिल चुका है। अब 15 सितंबर को यह विमान भारत पहुंच रहा है। पहले सी 295 ट्रांसपोर्ट विमान की डिलीवरी भारतीय वायु सेना को स्पेन में दी गई है।