एक्सेंचर के कमजोर अनुमान से आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट, निफ्टी आईटी 6 प्रतिशत से ज्यादा टूटा

IANS | June 19, 2026 11:55 AM

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर द्वारा अपने राजस्व वृद्धि (रेवेन्यू ग्रोथ) अनुमान में कटौती करने और मांग के कमजोर रहने के संकेत देने के बाद शुक्रवार को आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स 6 प्रतिशत से अधिक टूट गया और वैश्विक तकनीकी खर्च में सुधार की रफ्तार को लेकर निवेशकों की चिंताएं फिर बढ़ गईं।

सरकार ने चार राज्यों में दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर एमएसपी खरीद को दी मंजूरी, उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ा लाभ

IANS | June 19, 2026 11:01 AM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ सुनिश्चित करने और बाजार में कीमतों के दबाव से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने चार राज्यों में दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर एमएसपी पर खरीद को मंजूरी दी है।

एनएसई के डीआरएचपी से खुलासा, को-लोकेशन और डार्क फाइबर मामला अभी भी अनसुलझा

IANS | June 18, 2026 8:45 PM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अपनी डीआरएचपी (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) में बताया है कि अभी भी को-लोकेशन और डार्क फाइबर मामला अनसुलझे बने हुए हैं और एक्सचेंज भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ मामले को निपटाने के लिए 1,491.21 करोड़ रुपये भुगतान का प्रस्ताव दे रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी "पीएम-किसान योजना" की 23वीं किस्त में किसानों के खातों में लगभग 18,880 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर

IANS | June 18, 2026 5:38 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पीएम‑किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

केंद्रीय बजट 2026 के सुधारों से कूरियर सेक्टर को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, ई-कॉमर्स निर्यातकों को होगा फायदा: उद्योग जगत

IANS | June 18, 2026 4:57 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में यूनियन बजट 2026 में एक्सप्रेस (कूरियर) सेक्टर के लिए घोषित नीतिगत सुधारों पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत, सीमा शुल्क विभाग और व्यापार विशेषज्ञों ने भाग लिया और बजट में घोषित नई व्यवस्थाओं और उनके संभावित प्रभावों पर विस्तार से बात की।

पीएम मोदी कई शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मिले, भारत में बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन इकोसिस्टम का किया जिक्र

IANS | June 18, 2026 4:37 PM

पेरिस, 18 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कई शीर्ष कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें देश में तेजी से बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी।

भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग बनी तीसरी सबसे बड़ी कटेगरी: अश्विनी वैष्णव

IANS | June 18, 2026 4:05 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग (विनिर्माण) अब भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं की श्रेणी (कटेगरी) में तीसरे सबसे बड़े स्थान पर पहुंच गया है।

एआई के क्षेत्र में भारत दुनिया के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण: पीयूष गोयल

IANS | June 18, 2026 2:55 PM

पेरिस/नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत दुनिया के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश की युवा आबादी, सस्ता डेटा, बढ़ती तकनीकी क्षमताएं और समावेशी विकास का दृष्टिकोण भारत को वैश्विक तकनीकी क्रांति में अग्रणी स्थान पर पहुंचा रहा है।

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का बजट आवंटित

IANS | June 18, 2026 1:09 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और अन्य ग्रामीण संपर्क परियोजनाओं के तहत 26,474 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के निर्माण का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 18,907 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य देश के दूरदराज और अब तक सड़क संपर्क से वंचित क्षेत्रों को हर मौसम में सड़क सुविधा से जोड़ना है।

कच्चे तेल की कीमत घटने का मतलब तुरंत पेट्रोल-डीजल सस्ता होना नहीं: मंत्री

IANS | June 18, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने का मतलब यह नहीं है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तुरंत कम हो जाएंगी।