तीन में से एक कोविड मरीज को करना पड़ सकता है गंभीर बीमारियाें का सामना : शोध
लंदन, 24 सितंबर (आईएएनएस)। एक शोध से यह बात सामने आई है कि कोविड-19 संक्रमण के पांच महीने बाद लगभग एक तिहाई रोगियों में कई गंभीर बीमारियां देखने को मिल रही हैं। रोगियों के कई अंगों, विशेष रूप से फेफड़े, मस्तिष्क और गुर्दे में असामान्यताएं देखी गई हैं।