पेटीएम ने लगातार चार तिमाहियों में परिचालन लाभ दर्ज किया, ईएसओपी से पहले कर पूर्व मुनाफा लगभग दोगुना होकर 153 करोड़ रुपये पर
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम लगातार त्वरित विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। उसने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 2,519 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया जो साल-दर-साल आधार पर 32 प्रतिशत की वृद्धि है।