दूसरी तिमाही में ज़ोमैटो को 36 करोड़ का शुद्ध लाभ, बिक्री 71 फीसदी बढ़ी
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने शुक्रवार को कहा कि उसने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में टैक्स देने के बाद 36 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। इसका राजस्व 71 प्रतिशत बढ़कर 2,848 करोड़ रुपये हो गया।