भारत का टैबलेट बाज़ार तिमाही आधार पर 41 प्रतिशत, 5जी शिपमेंट सालाना आधार पर 86 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। एक नई रिपोर्ट में मंगलवार को बताया गया कि 5जी टैबलेट और प्रीमियम मॉडल की मजबूत मांग के कारण इस साल तीसरी तिमाही में भारत के टैबलेट बाजार में तिमाही-दर-तिमाही (क्यूओक्यू) 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई।