कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती, ग्रोथ आउटलुक में आगे और सुधार की संभावना: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) की निकासी में कमी और रुपए में निवेश वाली परिसंपत्तियों के आकर्षक मूल्यांकन के चलते भारत की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) स्थिति और विकास की संभावनाएं पहले से अधिक मजबूत हुई हैं। यह बात डीएसपी की एक नई रिपोर्ट में कही गई है।